भारत की प्रगति में बाधक भ्रष्टाचार
Akash Deep
, Dr. Seema Panwar
भ्रष्टाचार, बाधक, रिश्वत, पार्टी, घोटाले, रिपोर्ट।
प्रस्तुत शोध पत्र ‘‘भारत की प्रगति में बाधक भ्रष्टाचार’’ के लिए सन्दर्भित है। भ्रष्टाचार प्रशासन की एक प्रमुख समस्या बन गया है। राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही स्तरों पर इस समस्या ने गम्भीर रूप धारण कर लिया है। इस समस्या के कारण जनसाधारण में लोकतंत्र के प्रति वितृष्णा और निराशा की भावना घर करने लगी है। भ्रष्टाचार देश में लगी वह दीमक है जो अन्दर ही अन्दर देश को खोखला करे जा रहा है। यह व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना है जो यह दिखाता है कि व्यक्ति लोभ, असंतुष्टि, आदत और मनसा जैसे विकारों की वजह से कैसे मौके का फायदा उठा सकता है। इस प्रकार के भ्रष्टाचार से समाज को बहुत अधिक क्षति पहुंचती है। हम सभी को समाज का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह प्रण लेना चाहिए कि न भ्रष्टाचार करें और न करने दें। जिससे देश का प्रत्येक वर्ग विकास की ओर अग्रसर हो। वर्तमान समय में भ्रष्टाचार प्रत्येक क्षेत्र में देश की प्रगति में, बाधक बना हुआ है जिसे सुखद नहीं कहा जा सकता है जिसके कारण देश प्रगति के शिखर पर नहीं पहुंच पा रहा है। प्रस्तुत शोध पत्र समाज पर भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों एवं भ्रष्टाचार को समाप्त करने के संभव तरीकों को जानने का एक प्रयास है, जो निश्चित रूप से नीति निर्माताओं एवं प्रत्येक वर्ग के नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। शोध पत्र में भ्रष्टाचार समाप्ति हेतु सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी आंकलन किया गया है। उनकी क्रियान्वियन में आई कमियों को इंगित करने करते हुए उनके सफल परिणाम की प्राप्ति हेतु सुझाव भी शोध पत्र में उल्लिखित किए गये हैं।
"भारत की प्रगति में बाधक भ्रष्टाचार", IJSDR - International Journal of Scientific Development and Research (www.IJSDR.org), ISSN:2455-2631, Vol.7, Issue 12, page no.92 - 96, December-2022, Available :https://ijsdr.org/papers/IJSDR2212015.pdf
Volume 7
Issue 12,
December-2022
Pages : 92 - 96
Paper Reg. ID: IJSDR_202771
Published Paper Id: IJSDR2212015
Downloads: 000347486
Research Area: Arts
Country: Meerut, Uttar Pradesh, India
ISSN: 2455-2631 | IMPACT FACTOR: 9.15 Calculated By Google Scholar | ESTD YEAR: 2016
An International Scholarly Open Access Journal, Peer-Reviewed, Refereed Journal Impact Factor 9.15 Calculate by Google Scholar and Semantic Scholar | AI-Powered Research Tool, Multidisciplinary, Monthly, Multilanguage Journal Indexing in All Major Database & Metadata, Citation Generator
Publisher: IJSDR(IJ Publication) Janvi Wave